Stock Market Crash: ईरान-इजरायल जंग का असर! शेयर बाजार में आया भूचाल; खुलते ही भारी गिरावट; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़का

सोमवार को शेयर बाजार में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही क्रेश हो गए।

Stock Market
Stock Market | Image: X

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। खुलते ही बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 821 अंक की भारी गिरावट के साथ 73,421 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 286 अंक नीचे आकर 23,080 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई।

कोरिया से लेकर जापान तक तमाम एशियाई शेयर बाजारों में मचे कोहराम का असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।  सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही क्रेश हो गए। 

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार 

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव तेज हो गया। सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूटकर 73,440 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,100 के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे फिसलकर 23,102 पर आ गया।

इन दिग्गज कंपनियों के शेयर गिरे

आईटी, मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सेवाओं वाले शेयरों में सबसे तेज बिकवाली देखी गई। इन सभी प्रमुख सेक्टर्स के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है।  इसके अलावा निफ्टी के टॉप लूजर्स में हिंदाल्को, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में भी बिकवाली देखी गई।

Advertisement

एशियाई शेयर बाजार पर दिखा युद्ध का असर 

मीडिल ईस्ट में युद्ध के नए सिरे से बढ़ने के कारण ग्लोबल मार्केट में गिरावट आई है। ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात हैं, ऐसे में क्रूड-ऑयल कीमतों में भी इजाफा हो गया है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 3.66% गिरा, जबकि टोपिक्स (Topix) में 2.41% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 8.4% लुढ़क गया, जबकि कोस्डैक (Kosdaq) में 7% तक की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरानी हमले का दिया जवाब, बेरूत समेत कई शहरों को किया धुआं-धुआं

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड