Sensex and Nifty: शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 284.12 अंक लुढ़का

Sensex and Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 284.12 अंक की गिरावट के साथ 77,864.37 अंक पर आ गया।

Follow : Google News Icon  
BSE building
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: BSE

Sensex and Nifty: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 284.12 अंक की गिरावट के साथ 77,864.37 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.8 अंक फिसलकर 23,602.15 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

कोटक महिन्द्रा बैंक, इंफोसिस, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एशियन पेंट्स के शेयर फायदे में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,362.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: UP News: बुलंदशहर में कार नहर में गिरी, दो लोगों के बहने की आशंका

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड