अपडेटेड 15 July 2024 at 11:34 IST

SEBI 12 अगस्त को करेगा 7 कंपनियों की 19 संपत्तियों की नीलामी

SEBI: सेबी 12 अगस्त को सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की नीलामी करने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Will move to same-day market settlement before FY24 end: SEBI
सेबी | Image: SEBI

SEBI: बाजार नियामक सेबी मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, सन प्लांट बिजनेस लिमिटेड और सुमंगल इंडस्ट्रीज समेत सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की 12 अगस्त को नीलामी करेगा।

यह कदम इन कंपनियों द्वारा निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र की गई धनराशि को वसूलने के सेबी के प्रयासों का हिस्सा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार, नीलामी 12 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

सेबी ने सुमंगल इंडस्ट्रीज, सनहेवन एग्रो इंडिया, रविकिरण रियल्टी इंडिया, मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज, जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स और सन प्लांट बिजनेस तथा उनके प्रवेर्तकों/निदेशकों के खिलाफ वसूली कार्यवाही में संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित कीं।

Advertisement

सेबी ने नीलामी में सहायता के लिए एड्रोइट टेक्निकल सर्विसेज को नियुक्त किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: VeerHealth Care को 2-3 साल में 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 11:34 IST