अपडेटेड 19 December 2024 at 11:23 IST

SEBI ने चुनिंदा कृषि उत्पादों में ‘डेरिवेटिव’ कारोबार पर रोक को जनवरी 2025 तक बढ़ाया

SEBI: सेबी ने चुनिंदा कृषि उत्पादों में ‘डेरिवेटिव’ कारोबार पर रोक को जनवरी 2025 तक बढ़ाया है।

Follow : Google News Icon  
SEBI
सेबी | Image: Shutterstock

SEBI: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को गेहूं और मूंग समेत सात कृषि उत्पादों में ‘डेरिवेटिव’ कारोबार पर रोक को जनवरी 2025 तक कर दिया।

सेबी ने धान (गैर-बासमती), चना, कच्चा पाम तेल, सरसों के बीज और उसके उत्पाद तथा सोयाबीन और उसके उत्पाद पर भी यह रोक लगाई है।

यह निर्देश शुरू में 19 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। शुरुआत में इसे 20 दिसंबर, 2022 तक के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में इसे दो बार बढ़ाया गया। पहली बार एक अतिरिक्त वर्ष के लिए, 20 दिसंबर, 2023 तक, और फिर 20 दिसंबर, 2024 तक।

अब, सेबी ने व्यापार प्रतिबंधों को 31 जनवरी, 2025 तक लागू रखते हुए निलंबन को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां जानिए फ्यूल रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 11:23 IST