रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत

Early Trade: शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा।

Rupee likely to open near life-time low
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash

Early Trade: महंगाई के अनुकूल आंकड़ों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। इस दौरान स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 84.83 के स्तर पर पहुंच गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि डॉलर में मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.85 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 84.83 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 84.88 के निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला रिकॉर्ड निचला स्तर नौ दिसंबर को दर्ज किया गया था, जब यह 84.86 पर बंद हुआ था।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 106.77 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत बढ़कर 73.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 412.8 अंक गिरा

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड