रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 84.35 प्रति डॉलर पर

Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंचा।

Follow : Google News Icon  
Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

Early Trade: घरेलू शेयर बाजारों के मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक के ऊंचे स्तर तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष के बढ़ने से पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि जैसे कारक अमेरिकी डॉलर/भारतीय मुद्रा की जोड़ी के लिए बड़ी बाधाएं हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.41 पर बंद हुआ था।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.93 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Delhi की वायु गुणवत्ता में सुधार, अब भी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड