रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.19 प्रति डॉलर पर

Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.19 प्रति डॉलर पर पहुंचा।

Follow : Google News Icon  
Rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash

Early Trade: सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 86.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रुपये को ऋण बाजारों में मजबूत विदेशी प्रवाह से भी समर्थन मिला है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.26 पर खुला। फिर कुछ बढ़त के साथ 86.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.36 पर बंद हुआ था।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.98 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Gurugram: ‘विंटेज कार शो’ में आकर्षण का केंद्र रही ‘लाल परी’ MG Roadster

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड