शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में इतने अंकों की बढ़त

Sensex and Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 422.62 अंक चढ़कर 78,387.61 अंक पर पहुंच गया।

Sensex
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay

Sensex and Nifty: घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 422.62 अंक चढ़कर 78,387.61 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 160.2 अंक की बढ़त के साथ 23,776.25 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। केवल जोमैटो का शेयर नुकसान में रहा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

Advertisement

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,575.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेगा भारतीय अमेरिकी ‘ढोल बैंड’ समूह

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड