अपडेटेड 24 March 2025 at 10:25 IST

शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स को 592.78 अंक की बढ़त

Sensex and Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 592.78 अंक की बढ़त के साथ 77,498.29 अंक पर पहुंच गया।

Follow : Google News Icon  
Sensex
सेंसेक्स और निफ्टी | Image: Republic

Sensex and Nifty: विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया।

अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी घरेलू बाजारों में तेजी को बढ़ावा दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 592.78 अंक की बढ़त के साथ 77,498.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 169.3 अंक चढ़कर 23,519.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। वहीं टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट आई।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स पिछले सप्ताह 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़ा जबकि निफ्टी में 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: अमेजन 300 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर विक्रेताओं से नहीं लेगा ‘रेफरल’ शुल्क

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 March 2025 at 10:25 IST