शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 425.5 अंक की बढ़त
Sensex and Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.5 अंक की बढ़त के साथ 78,898.37 अंक पर पहुंच गया।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read
Sensex and Nifty: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.5 अंक की बढ़त के साथ 78,898.37 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 123.85 अंक चढ़कर 23,851.50 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।
एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।
Advertisement
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर बंद थे।
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)