रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शुद्ध घाटा दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,298.35 करोड़ रुपये पर पहुंचा

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,298.35 करोड़ रुपये हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Reliance Infrastructure's net loss widens to Rs 3,298.35 crore in December quarter
Reliance Infrastructure's net loss widens to Rs 3,298.35 crore in December quarter | Image: Shutterstock

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,298.35 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 421.17 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 5,129.07 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,717.09 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

कंपनी ने बताया कि उसका खर्च आलोच्य तिमाही में घटकर 4,963.23 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,068.71 करोड़ रुपये था। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजली, सड़क, मेट्रो रेल और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए इंजीनियरिंग और निर्माण सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में है।

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड