Petrol Excise Duty: पेट्रोल के इस वेरिएंट से हटी एक्साइज ड्यूटी, भारत सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पश्चिम एशिया संकट के बीच अब केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिलाकर तैयार होने वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म करने का बड़ा ऐलान कर दिया है। इससे सरकार की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी।

petrol pump
petrol pump | Image: Gemini

पश्चिम एशिया संकट के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिलाकर तैयार होने वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म करने का बड़ा ऐलान कर दिया है। इससे सरकार की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी।  

कितने प्रतिशत एथेनॉल वाले पेट्रोल से हटी ड्यूटी 

सरकार ने 22 से 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिले हुए पेट्रोल में उत्पाद शुल्क (Excise Duty) को हटाने का निर्णय लिया है। इससे E22, E25, E27 और E30 जैसे सभी हाई एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर अब उत्पाद शुल्क हट गया है। 

क्यूं लिया ये निर्णय 

सरकार के इस निर्णय के पीछे कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें है। अपने इस फैसले से सरकार को देश को राहत देने में थोड़ी सहायता मिल सकती है। बता दें कि अमेरिका और चीन के बाद, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक और उपभोक्ता है।

भारत अपनी जरूरतों के अनुसार तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।  

Advertisement

बता दें कि भारत सरकार पिछले काफी समय से बायोफ्यूल यानी जैव ईंधन के प्रयोग को प्राथमिकता दे रही है। एथेनॉल ब्लेंडिंग भी इसी प्रयोग का एक हिस्सा है। 

क्या होती है एक्साइज ड्यूटी 

एक्साइज ड्यूटी वह शुल्क होता है जिसे सरकार देश के अंदर बनी वस्तुओं पर ग्राहकों से लेती है। यह सभी वस्तुओं पर नहीं लगती बल्कि कुछ खास वस्तुओं पर ही लगती है जिनमें शराब, तंबाकू और पेट्रोल के शामिल है। 

Advertisement

बढ़ सकती है मांग     

सरकार के इस फैसले के बाद देश में एथेनॉल से मिले हुए पेट्रोल की मांग बढ़ सकती है। मांग बढ़ने से देश में एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को भी लाभ होने की पूरी उम्मीद है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के सामने एथेनॉल वाले पेट्रोल से देश को थोड़ी राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें-  Ola-Uber और Rapido से कैसे अलग है नई Green SM टैक्सी सेवा?


 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड