अपडेटेड December 23rd 2024, 09:07 IST
Petrol and Diesel Price Update 23rd December 2024: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। जिसके अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 23 दिसंबर के दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी गई हैं।
पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की हालिया कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या है।
अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी।
वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पब्लिश्ड December 23rd 2024, 09:07 IST