2030 तक 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट, रिपोर्ट में अनुमान
Online Food Delivery का वर्तमान मूल्य 5.5 लाख करोड़ रुपये है। अगले 7 सालों में यानी साल 2030 तक इस कारोबार के सालाना 10-12 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्म
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

India Food Delivery Market: ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन बीते कुछ सालों में बहुत तेजी से बढ़ा है। स्विगी और जोमैटो जैसी ऐप का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में लोग घर बैठे खाने मंगाते हैं। अगले कुछ सालों में इस मार्केट के 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना एक रिपोर्ट में जताई गई है है। वहीं, इस दौरान कंज्यूमर बेस 45 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
बेन एंड कंपनी और स्विगी की रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया ईट्स’ (भारत में खानपान का रुझान) में ये अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि ऑनलाइन खानपान वितरण क्षेत्र में संचयी रूप से (सीएजीआर) 18 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। इसकी पहुंच 2023 में 12 प्रतिशत से बढ़कर 2030 तक 20 प्रतिशत हो जाएगी।
सालाना इस दर से बढ़ेगी मार्केट
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का वर्तमान मूल्य 5.5 लाख करोड़ रुपये है। अगले 7 सालों में यानी साल 2030 तक इस कारोबार के सालाना 10-12 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। साल 2030 तक यह 9 से 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया, “यह वृद्धि मजबूत बुनियादी कारकों से प्रभावित होगी। इनमें विस्तारित ग्राहक आधार, बढ़ती खपत के अवसर और आपूर्ति में वृद्धि शामिल है। इसके अलावा ऑनलाइन खाद्य वितरण में (लगभग) 18 प्रतिशत सीएजीआर की दर से वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 2030 तक कुल खानपान सेवा बाजार में 20 प्रतिशत का योगदान देगा।”
Advertisement
इन वजहों से तेजी से बढ़ रहा बाजार
वहीं, स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रोहित कपूर ने इस पर कहा कि फूड डिलीवरी मार्केट विशेष तौर पर खाद्य वितरण में पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्च आय, डिजिटलीकरण, बेहतर ग्राहक अनुभव और नए अनुभवों को आजमाने की प्रवृत्ति ने इस वृद्धि में योगदान दिया है।’’
यह भी पढ़ें: बारिश में सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ, आसपास मौजूद लोगों के खड़े हुए रोंगटे, VIDEO VIRAL