ना स्टॉक चुनने की टेंशन ना ट्रेडिंग का झंझट, एचडीएफसी स्काई ने लॉन्च किया ये नया फीचर, निवेश करना हुआ आसान
शेयर बाजार में निवेश करना अब पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा। डीमैट अकाउंट कुछ मिनटों में खुल जाता है। लेकिन असली सवाल वहीं से शुरू होते हैं। कौन-सा शेयर खरीदा जाए? IPO में आवेदन करना सही रहेगा या इंतजार करना चाहिए?
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

शेयर बाजार में निवेश करना अब पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा। डीमैट अकाउंट कुछ मिनटों में खुल जाता है। लेकिन असली सवाल वहीं से शुरू होते हैं। कौन-सा शेयर खरीदा जाए? IPO में आवेदन करना सही रहेगा या इंतजार करना चाहिए? बाजार का रुख किस ओर है? ज्यादातर निवेशकों की चुनौती अकाउंट खोलना नहीं, बल्कि सही फैसला लेना होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखकर HDFC SKY को बनाया गया है। इसमें ट्रेडिंग के साथ रिसर्च, निवेश और बाजार को समझने के लिए कई टूल एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलते हैं।
अलग-अलग बैंक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट संभालने के बजाय HDFC SKY एक 3-इन-1 अकाउंट की सुविधा देता है। तीनों अकाउंट आपस में जुड़े रहते हैं, इसलिए फंड ट्रांसफर और निवेश की प्रक्रिया आसान हो जाती है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर निवेश की सलाह देने वालों की कमी नहीं है। लेकिन हर सलाह आपके लिए सही हो, यह जरूरी नहीं। HDFC SKY पर इक्विटी, F&O और कमोडिटी से जुड़ी रिसर्च रिपोर्ट्स और मार्केट अपडेट उपलब्ध हैं। इससे निवेश का फैसला उपलब्ध आंकड़ों और विश्लेषण के आधार पर लिया जा सकता है। अगर किसी बड़े ऑर्डर पर एक्सचेंज की फ्रीज लिमिट आड़े आती है, तो Auto Order Slicer उसे छोटे हिस्सों में बांटकर प्रोसेस करता है। इससे ऑर्डर पूरा करना आसान हो जाता है।
ऑप्शन ट्रेडिंग सीखने वालों के लिए
ऑप्शन ट्रेडिंग को अक्सर मुश्किल माना जाता है। Quick Options फीचर बाजार के संभावित रुख के आधार पर ट्रेड आइडिया दिखाता है। जो लोग इस सेगमेंट में नए हैं, उनके लिए यह उपयोगी हो सकता है। हर सेक्टर का चार्ट अलग-अलग देखने के बजाय Heatmaps फीचर एक ही स्क्रीन पर बाजार की तस्वीर दिखाता है। इससे यह समझना आसान हो जाता है कि किन सेक्टर्स में तेजी है और कहां दबाव बना हुआ है।
Advertisement
ट्रेड से पहले संभावित नतीजों का अंदाजा
बाजार में कोई भी ट्रेड निश्चित नहीं होता। इसलिए पहले से अलग-अलग संभावित स्थितियों को समझना जरूरी है। Payoff Analyzer इसी काम में मदद करता है। ट्रेडर संभावित लाभ और नुकसान का अनुमान देखकर अपनी रणनीति तय कर सकते हैं। अगर निवेश का मौका दिख रहा हो लेकिन पूंजी सीमित हो, तो Margin Trading Facility (MTF) का इस्तेमाल किया जा सकता है। HDFC SKY के अनुसार, इसमें 4 गुना तक की बाइंग पावर मिल सकती है और ब्याज दर 1 प्रतिशत प्रति माह से शुरू होती है। हालांकि, मार्जिन ट्रेडिंग में जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए इसका इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए।
Advertisement
एक क्लिक में पोर्टफोलियो तैयार
Basket Investing के जरिए कई स्टॉक्स या ETFs में एक साथ निवेश किया जा सकता है। अगर किसी खास सेक्टर या थीम में निवेश करना हो, तो यह विकल्प समय बचा सकता है। TradingView Charts का एक्सेस भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इससे चार्ट पढ़ना और बाजार के ट्रेंड का विश्लेषण करना आसान होता है। HDFC SKY सिर्फ शेयरों तक सीमित नहीं है। प्लेटफॉर्म पर 20,000 से ज्यादा म्यूचुअल फंड्स, Current और Upcoming IPOs की जानकारी, NFOs में निवेश और Hold Transfer Release (HTR) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। HTR में ट्रेड पूरा होने तक पैसा बैंक खाते में रहता है और उस पर ब्याज मिलता रहता है।
कम ब्रोकरेज की सुविधा
ट्रेडिंग करने वालों के लिए लागत भी अहम होती है। HDFC SKY 20 रुपए की फ्लैट ब्रोकरेज की सुविधा देता है, चाहे ऑर्डर का आकार कुछ भी हो। पहले वर्ष Zero AMC और फ्री अकाउंट ओपनिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं।