अपडेटेड 18 June 2024 at 12:46 IST
गूगल का जेमिनी अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ऐप के रूप में उपलब्ध
Google's Gemini: गूगल का जेमिनी अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप के रूप में उपलब्ध है।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read

Google's Gemini: गूगल का एआई सहायक जेमिनी अब भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप के रूप में उपलब्ध है, जो अंग्रेजी, हिंदी और आठ अन्य भारतीय भाषाओं में काम करता है।
जेमिनी गूगल एआई द्वारा विकसित जनरेटिव कृत्रिम मेधा वाला चैटबॉट है। इसे पहले बार्ड के नाम से जाना जाता था।
जेमिनी एक्सपीरियंस के इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष अमर सुब्रमण्यम के ‘ब्लॉग’ के अनुसार, आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए जेमिनी तक पहुंच अगले कुछ हफ्तों में गूगल ऐप के जरिए शुरू की जाएगी।
सुब्रमण्यम ने लिखा, ‘‘ गूगल की आपकी एआई सहायक जेमिनी का भारत में पहला वर्ष रोमांचक रहा है... छात्रों से लेकर डेवलपर्स और कई अन्य जिज्ञासु लोगों तक, भारत में लोग रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए जेमिनी को अपना रहे हैं। ’’
Advertisement
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, भारत में जेमिनी एडवांस्ड के उपयोगकर्ता अब गूगल के नवीनतम अगली पीढ़ी के एआई (कृत्रिम मेधा) मॉडल, जेमिनी 1.5 प्रो की सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 June 2024 at 12:46 IST