अपडेटेड 21 April 2025 at 16:47 IST

BIG BREAKING: सोना ने रचा इतिहास, कीमत 1 लाख पार पहुंचने के करीब, 24 कैरेट सोने का रेट कितना?

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला है, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99,800 रुपए है।

Follow : Google News Icon  
Gold Prices
Gold makes history, price close to crossing 1 lakh mark | Image: Republic

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला है, सोने की ताजा कीमतें 1 लाख रुपए के पास पहुंच गई हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99,800 रुपए हो गई है। 

देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब ये एक को छूने वाला है। सोमवार को सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से महज 200 रुपए कम रह गया। अंदाजा तो काफी समय से लगाया जा रहा था कि सोने की कीमतों में इजाफा होगा लेकिन इतनी जल्दी एक लाख के पास आ जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था।

5 साल में 110 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी

बहरहाल, पिछले एक साथ में जिस तरह सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है, उसमें 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं बीते पांच साल के मुकाबले सोने की कीमतों में 110 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। 5 साल पहले अप्रैल महीने में सोने की कीमत 44,906 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

Advertisement

लगातार बढ़ रही सोने की चमक

ग्लोबल और अमेरिका में आर्थिक मंदी के बीच सोने की कीमतों में लगातार इजाफ देखने मिल रहा है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वार के कारण मार्केट में असमंजसता का माहौल है, एसे में निवेशक मार्केट में पैसा लगाने के बजाए सोने में इनवेस्ट करने के ज्यादा सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि अचानक से सोने की डिमांड में भारी इजाफा हुआ है और नतीजतन कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 21 April 2025 at 16:20 IST