मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अदाणी बने सबसे रईस व्यक्ति, बस 1 दिन में हुआ ये करिश्मा, यहां देखें दुनिया के अमीरों की पूरी LIST
अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस स्थान पर लंबे समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी का राज था।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस स्थान पर लंबे समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी का राज था। लेकिन ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की नई रिपोर्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस रिपोर्ट के आंकड़ों में अदाणी ने अंबानी को पछाड़ते हुए यह गौरव हासिल किया।
कैसे हुआ ये कमाल
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ जहां 90.8 अरब डॉलर हुई तो वहीं गौतम अदाणी की कुल नेटवर्थ अब बढ़कर 92.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। गुरुवार को जब सेंसेक्स 123 अंक गिरा तब भी अदाणी के शेयर गिरने की जगह रफ्तर पकड़े हुए थे। इससे अदाणी की संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला। गौतम अदाणी ने इस एक ही दिन के अंदर अपनी संपत्ति में लगभग 3.56 अरब डॉलर जोड़ लिए। लेकिन रिलायंस के शेयर में तेजी नहीं आ सकी। इस कारण अदाणी अंबानी से आगे निकल गए।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में भी हुआ बदलाव
इन आकड़ों के कारण दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में भी बदलाव देखने को मिला। इस सूची में गौतम अदाणी अब दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बता दें कि गौतम अदाणी की संपत्ति में जहां 8.10 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। तो वहीं मुकेश अंबानी के लिए यह वर्ष अभी तक कुछ अच्छा नहीं रहा। उनकी नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस कारण मुकेश अंबानी इस सूची में अब 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
मुकेश अंबानी कर सकते हैं वापसी
गौतम अदाणी भले ही सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लेकिन ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट में उनकी और अंबानी की नेटवर्थ में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। इस कारण मुकेश अंबानी भले ही अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लेकिन आने वाले दिनों में मुकेश अंबानी फिर वापसी कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान अदाणी भी आगे निकलने के प्रयास जारी रखेंगे। इससे आने वाले दिनों में ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट में यह देखने में रोमांचित रहेगा कि क्या अंबानी अदाणी को पछाड़कर फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन पाएंगे या नहीं।
Advertisement
दुनिया के कई अरबपतियों को हुआ नुकसान
इस वर्ष दुनिया के कई अरबपतियों को नुकसान हुआ है। इनमें फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड आरनॉल्ट का नाम सबसे ऊपर आता है, जो अब तक 44 अरब डॉलर तक गंवा चुके हैं। इनके अलावा बिल गेट्स, वॉरेन बफे और लैरी एलिसन जैसे दुनिया के टॉप अमीरों की भी नेटवर्थ में कमी आई है।