Elon Musk Trillionaire: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क, 150 से ज्यादा देशों के GDP से भी ज्यादा पैसा
Elon Musk Trillionaire: एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने 75 अरब डॉलर का इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाकर नैस्डैक पर लिस्टिंग करा ली है। इस लिस्टिंग के साथ ही एलन मस्क 1.1 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

Elon Musk Trillionaire: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और दिग्गज टेक एंत्रेप्रेन्योर एलन मस्क ने एक नया और अभूतपूर्व इतिहास रच दिया है। मस्क की मशहूर अंतरिक्ष कंपनी SpaceX आधिकारिक तौर पर शेयर बाजार में पब्लिक हो गई है, जिसके बाद मस्क दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर' (खरबपति) बन गए हैं। इस ऐतिहासिक पड़ाव को चिह्नित करने के लिए स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक (NASDAQ) की ओपनिंग बेल भी बजाई।
75 अरब डॉलर के साथ इतिहास का सबसे बड़ा IPO
बिजनेस बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से स्पेसएक्स ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च किया, जिसके जरिए कंपनी ने बाजार से रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसे कॉर्पोरेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा IPO कहा जा रहा है। कंपनी ने अपने शेयरों की शुरुआती कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर तय की थी।
1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची एलन मस्क की दौलत
जब नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयरों का कारोबार आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ, तो मस्क की संपत्ति में भारी उछाल आया। इस मेगा IPO की बदौलत मस्क की कुल नेटवर्थ में लगभग 275 अरब डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान है।
ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, IPO आने से ठीक पहले मस्क की कुल संपत्ति 971 अरब डॉलर (करीब 93 लाख करोड़ रुपये) थी। शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (1000 अरब डॉलर से अधिक) के पार पहुंच गई है।
Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क के पास फिलहाल स्पेसएक्स के लगभग 42 फीसदी शेयर मौजूद हैं, जिनकी अकेले की कीमत करीब 860 अरब डॉलर (82 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है।
150 से ज्यादा देशों की GDP से ज्यादा दौलत
बता दें, मस्क की संपत्ति इतनी बड़ी हो चुकी है कि अगर इसे दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्था से तुलना की जाए तो वह कई देशों से आगे निकल जाते हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट कहती है कि एलन मस्क इतनी दौलत के साथ ताइवान, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसे अमीर देशों की इकोनॉमी से ज्यादा अमीर बन चुके हैं। वहीं, दुनिया के केवल 20 देश ऐसे हैं, जिनकी GDP मस्क की दौलत से ज्यादा है। यानी 1 ट्रिलियन डॉलर दुनिया के 174 देशों की GDP से भी बड़ी है।
Advertisement
शून्य से ट्रिलियनेयर बनने तक का सफर
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे एलन मस्क ने साल 1997 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उन्होंने साल 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की, जो आज रॉकेट, सैटेलाइट, एआई और सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस 'स्टारलिंक' के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी और अग्रणी कंपनी बन चुकी है। स्पेसएक्स के अलावा मस्क मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सर्वेसर्वा हैं, जिसके सीईओ का पद उन्होंने 2008 में संभाला था, और वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स - X) के भी मालिक हैं।