अपडेटेड 4 October 2024 at 11:04 IST

घेरलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी इतने अंक लुढ़के

Sensex-Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 354.67 अंक गिरकर 82,142.43 अंक पर आ गया।

Follow : Google News Icon  
Sensex
सेंसेक्स-निफ्टी | Image: Republic

Sensex-Nifty: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू बाजारों में लगातार पांच सत्र से गिरावट जारी है। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 354.67 अंक गिरकर 82,142.43 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 114.1 अंक फिसलकर 25,136 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 15,243.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारतीय उद्योग में चीन के बढ़ते प्रभाव के लिए जिम्मेदार लोग चीनी कहानी का बचाव कर रहे: गोयल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 October 2024 at 10:55 IST