घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी फिसलकर इतने अंक पर
Sensex and Nifty: एनएसई निफ्टी 37.75 अंक की गिरावट के साथ 25,380.80 अंक पर आ गया है।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read

Sensex and Nifty: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। एनएसई निफ्टी 37.75 अंक की गिरावट के साथ 25,380.80 अंक पर आ गया।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 130.24 अंक फिसलकर 82,949.42 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 37.75 अंक की गिरावट के साथ 25,380.80 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी आई।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में और जापान का निक्की-225 फायदे में रहा।
Advertisement
अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
Advertisement
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 482.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)