अपडेटेड 17 October 2025 at 20:49 IST
Gold-Silver Price: धनतेरस से ठीक पहले सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, अब आप भी खरीद सकते हैं Gold-Silver, जानिए रेट
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी थी।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

धनतेरस अपने साथ सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। आज भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस भारी गिरावट का मतलब है कि आप धनतेरस के शुभ अवसर पर चांदी और सोने के जेवर या सामान काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। चांदी की कीमतों में यह गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट (IBJA) तक, दोनों ही जगह देखी गई है।
MCX पर 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट
MCX पर ट्रेड हो रहे दिसंबर वायदा के 1 किलो चांदी के दाम में 2,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की कमी आई है। हालांकि, दिनभर के कारोबार को देखें तो चांदी लगभग ₹5,000 सस्ती हुई है। जहां एक समय इसका भाव ₹1,70,400 प्रति किलो के पार पहुंच गया था, वहीं शाम को यह लुढ़ककर ₹1,65,760 प्रति किलो पर आ गया। कल के बंद भाव की बनिस्बत भी यह ₹2,000 से ज्यादा सस्ता हुआ है।
इंडियन बुलियन मार्केट की वेबसाइट IBJA पर भी चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। दोपहर 1 बजे चांदी का भाव ₹1,71,275 प्रति किलो था, जो शाम तक घटकर ₹1,69,230 प्रति किलो रह गया। यानी बुलियन मार्केट में भी चांदी के भाव में ₹2,000 से अधिक की गिरावट आई है।
Advertisement
सोने के हर कैरेट में ₹1200 की कमी
सोने की कीमतों में भी भारी नरमी देखने को मिली है। IBJA पर 24 कैरेट सोने का भाव दोपहर 1 बजे ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम था, जो शाम को ₹1,29,584 पर आ गया, यानी ₹1,000 से ज्यादा की गिरावट आई। इसी तरह, 22 कैरेट, 20 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी प्रति 10 ग्राम ₹1,200 के आसपास की कमी दर्ज की गई है।
Advertisement
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी थी। चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) ₹2 लाख प्रति किलो के पार चली गई थी, और सोना भी ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। पिछले दो दिनों में आई यह गिरावट धनतेरस पर खरीदारी करने का एक शानदार अवसर प्रदान कर रही है।
ये भी पढ़ें-
Published By : Subodh Gargya
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 20:49 IST