अपडेटेड 1 October 2024 at 06:47 IST

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, लगातार तीसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम; चेक करें नए रेट

इससे पहले अगस्त और सितंबर के महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। सितंबर में यह 39 रुपये महंगा हुआ था।

Follow : Google News Icon  
Commerical cylinder
एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम | Image: PTI

LPG Price Hike: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इससे पहले आम जनता को महंगाई का फिर एक बार झटका लगा है। LPG सिलेंडर के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। आज (1 अक्टूबर) को LPG सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder New Rates) में 50 रुपये तक का इजाफा हुआ। हालांकि ये दाम कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Price) के बढ़े है। घरेलू सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। कभी कीमत बढ़ती, कभी घटती तो कभी स्थिर भी रहती है। आज, 1 अक्टूबर को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। 

50 रुपये तक बढ़ाए गए दाम

इस बार भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब भी 14 किलो वाला सिलेंडर 803 रुपये का ही है। हालांकि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीसरे महीने इजाफा हुआ। इस बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए गए है।

अब कितने में मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर?

इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1740 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 1691.50 का था। वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1692.50 रुपये, कोलकाता में 1850.50 रुपये और चेन्नई में 1903 रुपये हो गए है।

Advertisement

इससे पहले अगस्त और सितंबर के महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। सितंबर में यह 39 रुपये महंगा हुआ था। अगस्त महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं, जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतें 30 रुपये तक कम की थीं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम…

बात 14.2  किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder Rates) की करें तो मार्च महीने से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अपने पुराने दाम पर ही मिलेगा। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है। कोलकाता में यह 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tirupati Temple:लोग चढ़ाते हैं बाल, मंदिर को होती है करोड़ों की कमाई; जानिए बालाजी के खजाने की कहानी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 October 2024 at 06:47 IST