CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका, 3 दिन में दूसरी बार दिल्ली में बढ़े CNG के दाम, जानिए अब कितनी पहुंची कीमत

Delhi CNG Latest Price: इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी की कीमत बढ़ी थी। तब गैस कंपनियों ने इसमें दो रुपए की बढ़ोतरी की थी। ऐसे में 3 दिनों के अंदर सीएनजी 3 रुपए महंगी हो गई है।

Follow : Google News Icon  
CNG Price Hike again in Delhi
दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम | Image: X

Delhi CNG Price: आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। LPG, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली-NCR में CNG के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत बढ़कर 80.09 रुपए हो गई है।

इससे पहले शुक्रवार (15 मई) को भी सीएनजी की कीमत बढ़ी थी। तब गैस कंपनियों ने इसमें दो रुपए की बढ़ोतरी की थी। ऐसे में 3 दिनों के अंदर सीएनजी 3 रुपए महंगी हो गई है।

कहां कितने रुपए है CNG की कीमत? 

इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 79.09 रुपये से बढ़कर 80.09 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 88.70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इसके अलावा मुंबई में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो, बेंगलुरु में 90.00 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 97 रुपये प्रति किलो, कोलकाता 93.50 में रुपये प्रति किलो, चेन्नई 91.50 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में 85.12 रुपये प्रति किलो है।

क्यों बढ़ रहे दाम? 

भारत अपनी जरूरत की 50 फीसदी से ज्यादा प्राकृतिक गैस का दूसरे देशों से आयात करता है। होर्मुज संकट के चलते दुनियाभर में गैस की आपूर्ति में कमी आई है और वैश्विक मांग में भी बढ़ोतरी हुई। इससे घरेलू गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना काफी महंगा हो रहा है। कंपनियों का कहना है कि अगर वे अभी कीमतें नहीं बढ़ाती हैं, तो उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा।

Advertisement

पेट्रोल-डीजल भी 3 रुपये महंगा हुआ

बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह बढ़ोतरी वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बढ़ रहे दबाव के बीच की गई है। इस ताजा बदलाव के साथ, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की दरें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं।

कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है। भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आफत बन कर आ रहा इबोला, इन देशों में मचाने लगा तबाही, अबतक 80 लोगों की मौत; जानें कैसे फैलता है ये खतरनाक वायरस
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड