अपडेटेड 1 February 2026 at 20:53 IST
Budget 2026 में खेल सेक्टर को क्या मिला? स्पोर्ट्स का सामान सस्ता हुआ या महंगा, जानें वित्त मंत्री ने क्या घोषणा की
Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में 2026-27 के लिए बजट पेश किया। बजट में खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत का ऐलान भी किया गया। आइए जान लेते हैं खेल सेक्टर को बजट में क्या-क्या मिला।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार नौवां बजट रहा। वित्त मंत्री ने तमाम क्षेत्रों के अलावा, खेल के क्षेत्र में भी मास्टर प्लान पेश किया है।
बजट में निर्मला सीतारमण द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स को 4479.88 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। इसके साथ-साथ खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत का ऐलान भी किया गया। वित्त मंत्री इस दौरान खेल सामानों और उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने की बात कहीं। उन्होंने खेल के क्षेत्र रोजगार, कौशल विकास और नौकरी के अनेक अवसर बारे में भी जिक्र किया।
खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत
बजट 2026 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेलो इंडिया मिशन का प्रस्ताव रखा। इस मिशन के तहत देश भर में अगले 10 सालों में भारतीय खेल के इको सिस्टम को बदलना और उसमें सुधार लाना होगा। अपने भाषण में उन्होंने कहा 'भारत का ध्यान अब सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का मुख्य जरिया बनाने जा रही है। इस मिशन के तहत सर्टिफाइड कोच, हाई-परफॉरमेंस डायरेक्टर और स्काउट्स को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा।
मेक इन इंडिया से बनेंगे खेल के सामान
मेक इन इंडिया के तहत भारत सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लिए खेल का सामान बनाएगा। देश में ही बेस्ट क्वालिटी के बैट और जूते और स्पोर्ट्स के सामान तैयार किए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र में भारी निवेश होगा और नौकरियों के अवसर अधिक होंगे और सामान भी सस्ते होंगे।
Advertisement
खेलो इंडिया से देश भर में खेल में सुधार होगा-मनसुख मांडविया
केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। खेलो इंडिया के माध्यम से देश भर में खेल अवसंरचना में सुधार करने और देश में एक मजबूत और दीर्घकालिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की बात कही गई है। बजट में देश को खेल सामग्री निर्माण का केंद्र बनाने का भी उल्लेख है।'
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 20:53 IST