Budget 2026: दिल्ली से वाराणसी समेत देश में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का बजट में ऐलान, जानिए कौन-कौन शहर जुड़ेंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करते हुए देश में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। जानतें हैं नए कॉरिडर किन-किन शहरों को जोड़ेगा...
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026-27 लोकसभा में रविवार, 1 फरवरी को पेश कर रहीं हैं। अपने बजट भाषण की शुरुआत में ही वित्त मंत्री ने देश के लिए कई बड़े ऐलान कीं हैं। दिल्ली से वाराणसी समेत देश में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का बजट में ऐलान किया गया है। जानतें हैं नए कॉरिडर किन-किन शहरों को जोड़ेगा...
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं।"
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे। मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।"
बनारस और पटना में बनेंगे जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र
केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए ₹20 हजार करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है।
Advertisement
5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे-सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में घोषणा की कि "पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे।"
जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा।