अपडेटेड 1 February 2025 at 13:45 IST
Union Budget 2025: खुला बजट का पिटारा, मोबाइल-कार से लेकर दवाई तक... क्या सस्ता, क्या महंगा? पूरी लिस्ट
Union Budget 2025: बजट पेश होने के बाद हर घर में एक चर्चा आम होता है। वो है- क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? तो आइए नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट का पिटारा खोल दिया है। मोदी सरकार के तीसरे चरण का ये पहला पूर्ण बजट है। 1 फरवरी, 2025 को निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। इनकम टैक्स, सरकारी योजना, किसानों के लिए स्कीम से लेकर नए स्टार्टअप तक के लिए मोदी सरकार ने देशवासियों को राहत दी है।
बजट पेश होने के बाद हर घर में एक चर्चा आम होता है। वो है- क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? तो आइए नजर डालते हैं कि यूनियन बजट 2025-26 से आम नागरिकों के लिए क्या जरूरी खबर है जिनसे उनके रोजाना जिंदगी पर फर्क पड़ता है।
क्या हुआ सस्ता?
चमड़े से आयात शुल्क हटाया गया
मोबाइल बैटरी पर छूट
मोबाइल फोन सस्ते होंगे
भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे
LCD-LED टीवी सस्ते होंगे
इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती होंगी
मोटरसाइकिल की कीमत में कमी आएगी
कैंसर से संबंधी दवाइयां सस्ती होंगी
दवाइयों के टैक्स पर सरकार ने छूट देने का ऐलान किया
बता दें कि बजट 2025 के अनुसार अभी तक किसी भी चीज के महंगे होने की खबर नहीं आई है क्योंकि सरकार ने शुल्क वृद्धि का ऐलान नहीं किया है।
Advertisement
मिडिल क्लास लोगों को बड़ी राहत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-25 का बजट पेश करने के दौरान मिडिल क्लास लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का ऐलान किया है।
इनकम टैक्स पर अब तक सबसे बड़ा ऐलान
Advertisement
-12 लाख की इनकम तक कोई टैक्स नहीं
-12 से 16 लाख तक 15 % टैक्स
-16 से 20 लाख तक 20 % टैक्स
-20 से 24 लाख तक 25 % टैक्स
बजट 2025 के इस ऐलान से देश के मध्यमवर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि नई संरचना से मध्यम वर्ग के करों में पर्याप्त कमी आएगी तथा उनके हाथों में अधिक धन बचेगा, जिससे घरेलू उपभोग, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 13:20 IST