Stock Market on Budget Day: बजट से पहले शेयर मार्केट में गिरावट, सोना 13000 रुपए और चांदी 26000 रुपए सस्‍ती

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्‍स में 100 अंकों की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी 62.70 गिरकर कारोबार कर रहा है। वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है।

Stock Exchange
Representational Image | Image: ANI

बजट से पहले शेयर बाजार में  गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्‍स में 100 अंकों की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी 62.70 गिरकर कारोबार कर रहा है। वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 25,300 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्‍स 82,200 पर करोबार कर रहा है।

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 11 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 19 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा  स्‍टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर को छोड़कर सभी सेक्‍टर्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भारी गिरावट है।

गिरा सोना-चांदी का दाम

सोना-चांदी में भारी गिरावट आई है। कामोडिटी मार्केट में सोना और चांदी के भाव 26 हजार रुपये तक गिर गए हैं। सोना 9 फीसदी यानी 13000 रुपये टूटकर एमसीएक्‍सप पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी के दाम में 26000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है।

Advertisement

इस बीच, मेटल सेक्‍टर में भी बड़ी गिरावट देखी गई है, जिस कारण सिल्‍वर ईटीएफ, गोल्‍ड ईटीएफ में 11 फीसदी की गिरावट आई है। निप्‍पॉन इंडिया सिल्‍वर ईटीएफ और निप्‍पॉन इंडिया गोल्‍ड ईटीएफ में लोअर सर्किट लगा है।

इसे भी पढ़ें- Budget 2026: पहले 28 फरवरी शाम 5 बजे पेश होता था बजट, अब 1 फरवरी सुबह 11 बजे क्यों? जानिए इस बदलाव के पीछे की पूरी कहानी

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड