अपडेटेड 31 January 2025 at 12:11 IST
'सरकार ने मिडिल क्लास के लोन पर सब्सिडी दी, आठवें वेतन आयोग के गठन का फैसला', बजट अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति
बजट सत्र की की शुरुआत से पहले संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

Budget 2025: बजट सत्र की की शुरुआत से पहले संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है। वहीं, मिडिल क्लास के लोन पर सब्सिडी दी है तो आठवें वेतन आयोग के गठन का भी फैसला किया गया है। महिलाओं के विकास के लिए सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाना है।
संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा जल्द ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। मेरी सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास । विकास तब सार्थक होता है जब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिलता है। सरकार ने मध्यम वर्ग के योगदान को स्वीकारा और सराहा भी है।
मिडिल क्लास के लोन पर सब्सिडी- राष्ट्रपति मुर्मू
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, भारत जैसे देश की आर्थिक तरक्की मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग से होती है। मध्यम वर्ग के योगदान को सरकार ने स्वीकारा और सराहा भी है। सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है।गरीबों के घर का सपना पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह वजह है कि लोन पर सब्सिडी दी जा रही है। गरीबों के सपने पूरा करना सरकार का लक्ष्य है। मेरी सरकार ने आदिवासी समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए 'धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान' शुरू किया है।
'डिजिटल ट्रांजेक्शन ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया'
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि देश को शिक्षा मातृभाषा में दी जा रही है। वहीं तकनीकी के क्षेत्र में भारत आज पूरे विश्व का मार्गदर्शक बना हुआ है। हमने स्पेस डॉकिंग के क्षेत्र में भी जोरदार सफलता अर्जित की है। हमारी सरकार ने मौजूदा टैक्स व्यवस्था को बेहद आसान बनाया है। हमारे देश में इस समय लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के छोटे से छोटे दुकानदार भी यूपीआई जैसी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन ने देश की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूत बनाया है। देश में रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को बैंक से लोन का लाभ मिल रहा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 31 January 2025 at 11:58 IST