Budget 2026: कंटेट क्रिएटर की बल्ले-बल्ले... 15000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेज में खुलेंगे कंटेट क्रिएटर लैब, 2030 तक 20 लाख नौकरियां
निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश करते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को 'विकसित भारत' का सबसे बड़ा इंजन बताया।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पिटारा खुल गया है। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम बजट पेश कर दिया है। बजट में गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर को प्रोत्साहन देने की घोषणा हुई।
निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश करते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को 'विकसित भारत' का सबसे बड़ा इंजन बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकोनॉमी और AVGC यानी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा।
स्कूलों में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स की जरूरत है। उन्होंने इसे बढ़ती हुई इंडस्ट्री बताते हुए कहा कि 2030 तक देश को 20 लाख प्रोशनल्स की जरूरत है। कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए बजट में कंटेंट क्रिएशन लैब बनाने की घोषणा हुई।
500 कॉलेजों में होगा लैब सेटअप
वित्त मंत्री ने कहा कि हम 15000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर लैब बनाने का प्रस्ताव रखते हैं। वहीं इंडस्ट्री कॉरिडोर के आस-पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी।
Advertisement
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
इस कदम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यूट्यूब या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा सरकार का यह कदम भारत को वैश्विक 'कॉन्टेंट हब' के रूप में भी स्थापित करेगा।
सरकार का निवेश दूरदर्शी?
कंटेंट क्रिएटर लैब सेटअप का विस्तार सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए देशभर के 500 कॉलेजों में लैब्स बनाया जाएगा। इन लैब्स में वीडियो एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, पॉडकास्टिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए इस्तेमाल में आने वाले आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इंफ्लुएंसर मार्केटिंग और डिजिटल एडवर्टाइजिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार छात्रों को डिग्री के साथ-साथ डिजिटल स्किल्स भी देना चाहती है। ऐसे में सरकार का यह निवेश दूरदर्शी माना जा रहा है।