कम से कम 15 भारतीयों की मौत, वियतनाम में पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 32 टूरिस्ट थे सवार
वियतमान से एक बेहद ही दुखद घटना की खबर सामने आई है। वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। भारतीय समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
Vietnam Boat Incident: वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस भयानक हादसे के बाद लोकल अधिकारियों द्वारा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाव में 32 से अधिक यात्री सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार 15 भारतीय समेत लोगों के मारे जाने की आशंका है।
इस बीच जानकारी के अनुसार 18 लोगों को अभी तक बचाया जा चुका है। भीषण हादसे की खबर मिलते ही भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इस बीच वियतनाम भारतीय दूतावास ने हेल्प नंबर भी जारी किया है।
वियतनाम भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
पर्यटकों से भारी नाव पलटने के बाद वियतनाम भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा 'एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की सही जानकारी का पता लगाया जा रहा है और लोकल अधिकारी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।'
दूतावास ने हेल्प नंबर जारी किया
एक्स पर पोस्ट करते हुए दूतावास ने हेल्प नंबर भी जारी किया है और कहा कि 'इस घटना में प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और उससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।'
15 लोगों की मौत
ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में 15 भारतीय नागरिक मारे गए हैं। नाव में सवार ज़्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थे। हालांकि, अभी तक सही आंकड़ा नहीं आया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 July 2026 at 15:40 IST