Vietnam Boat Accident: वियतनाम हादसे को लेकर बड़ी खबर, भारतीय एम्बेसी ने जारी किए सभी 32 पर्यटकों के नाम

वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास एक नाव पलट गई, जिसमें 32 भारतीय सवार थे। इस भयानक हादसे में 15 भारतीय लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब वियतनाम भारतीय दूतावास ने नाव में सवार 32 भारतीय टूरिस्ट के नामों की सूची जारी किया है।

वियतनाम हादसे को लेकर बड़ी खबर, भारतीय एम्बेसी ने जारी किए सभी 32 पर्यटकों के नाम | Image: X

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 32 भारतीय सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक हादसे में 15 भारतीय लोगों की मौत हो गई है और फिलहाल, लोकल अधिकारियों द्वारा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच वियतनाम में भारतीय दूतावास ने नाव में सवार सभी  32 भारतीय टूरिस्ट के नामों की सूची जारी किया है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार ज़्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थे। 

July 11, 2026

नाव में सवार 32 भारतीय पर्यटकों के नाम

बालासुब्रमण्यम पलानीसामी (Balasubramani Palanisamy)
सेल्वम पिथियाह (Selvam Pitchiah)
सेंथिल कुमार जयवेल (Senthil Kumar Jayavel)
शिवकुमार मुथुकुमारसामी (Sivakumar Muthukumarasamy)
निर्मल कुमार सेतुरामन (Nirmal Kumar Sethuraman)
मुरुगा प्रभु अरुमुगम (Muruga Prabhu Arumugam)
रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपाथम (Ruban Selva Nathan Jacob Yesupatham)
श्रीधर नागालामाडुगु (Sridhar Nagalamadugu)
विग्नेश्वर नल्लापेटा आदिसेशैया (Vigneshvar Nallapeta Adiseshaiah)
रामासुब्बू धर्मराजन (Ramasubbu Dharmarajan)
अबुथाल्खा राधाकृष्णन गोपाल (Abuthalkha Radhakrishnan Gopal)
श्रीधर अन्नावी (Sridhar Annavi)
वंशीदर ज़हीरुद्दीन (Vamsheedar Zahirudeen)
सेनजादैवेल सुंदरराजन (Senjadaivel Sundarrajan)
सेलुर रामराज कुप्पुसामी (Cellur Ramraj Kuppusamy)
सोहन रावितेजा (Sohan Raviteja)
शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद (Shaik Abdullah Abdul Majeed)
राजीव कलाईवानन (Rajeev Kalaivanan)
बालाजी नटेसन (Balaji Natesan)
विनय कुमार चिथापुरम भास्कर (Vinaya Kumar Chithapuram Bhaskara)
रविशंकर सुकुमारन (Ravisankar Sugumaran)
विपुल उत्तम चंद (Vipul Uttam Chand)
संतोष कुमार शांतिलाल जैन (Santosh Kumar Shantilal Jain)
बाबू कुप्पुसामी (Babu Kuppuswamy)
अलगुराजन शिवसामी (Alagurajan Sivasamy)
वसंत कुमार आनंदन (Vasantha Kumar Anandhan)
श्रीधर मुडियम (Sreedhar Mudiam)
जया लक्ष्मी गेल्ली (Jaya Lakshmi Gelli)
किशोर गेल्ली (Kishore Gelli)
अविकोट चेरियन थॉमस थॉमस (Avicot Cheriyan Thomas Thomas)
लोवेनी थॉमस (Loveni Thomas)
रमेश कुमार पचियप्पन (Ramesh Kumar Pachiyappan)

July 11, 2026

ज्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के

बताया जा रहा है कि वियतनाम नाव हादसे में ज्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थे। हालांकि, इन राज्यों से कितने लोग नाव में सवार थे, इसे लेकर कोई आंकड़ा नहीं आया है। वहीं, राज्य मंत्री, कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा, "हम वियतनाम में हुए बोट एक्सीडेंट में आंध्र प्रदेश के कितने लोगों की मौत हुई, इसका डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। हम दिल्ली से हालात पर नज़र रख रहे हैं। मंत्री नारा लोकेश और आंध्र प्रदेश सरकार इस मामले पर करीब से नज़र रख रहे हैं। अभी तक, हमारे पास आंध्र प्रदेश के पीड़ितों की सही संख्या नहीं है।'

July 11, 2026

दूतावास ने हेल्प नंबर जारी किया

एक्स पर पोस्ट करते हुए दूतावास ने हेल्प नंबर भी जारी किया है और कहा कि 'इस घटना में प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और उससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।'

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 July 2026 at 16:59 IST