US Iran Meeting: होर्मुज पर टोल वसूलेगा ईरान? ईरान की शर्त पर अमेरिका ने जताई आपत्ति... दोहा वार्ता में क्या-क्या हुआ?
कतर के दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में फिलहाल कोई स्थायी समझौता फिलहाल नहीं हो सका। हालांकि दोनों ने बातचीत आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अगली बैठक ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के बाद होगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
US Iran meeting: अमेरिका और ईरान बातचीत के टेबल पर समझौते से जुड़े मुद्दों को निपटाने की कोशिश में जुटे हैं। इस कड़ी में कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष वार्ता का दौर संपन्न हुआ। इस दो दिनों की वार्ता के दौरान उनके बीच कोई स्थायी समझौता फिलहाल नहीं हो सका। हालांकि, 14 सूत्रीय समझौते पर सकारात्मक चर्चा हुई है।
दोनों देशों के बीच हुई बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही से लेकर ईरान के फ्रीज फंड और हालात सामान्य करने के मुद्दे पर चर्चा हुआ। बातचीत का अहम मुद्दा होर्मुज ही रहा।
वार्ता के दौरान क्या-क्या हुआ?
इस दौरान ईरान इसी बात पर जोर देता रहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण माना जाए। उसने जहाजों की आवाजाही का रास्ता तय करने से लेकर खतरा लगने पर जहाजों को रोकने का भी फैसला लेने की बात कही। इतना ही नहीं ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों से फीस लगाने की भी बात कही। उसने कहा कि वह अगस्त के मध्य से होर्मुज से गुजरने के लिए फीस वसूल सकता है।
हालांकि, उसकी इन शर्तों को अमेरिका मानने के लिए तैयार नहीं किया। अमेरिका ने इन मांगों का विरोध किया। अधिकारियों ने होर्मुज स्ट्रेट को अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता बताया और कहा कि यहां सभी देशों के जहाजों को बिना रुकावट के आने-जाने की आजादी होनी चाहिए। किसी एक देश को यहां टोल वसूलने या जहाजों को रोकने का अधिकार नहीं है।
ईरान ने खारिज किया प्रस्ताव
बातचीत के दौरान अमेरिका ने ओमान के पास एक वैकल्पिक समुद्री रास्ता बनाने और जहाज जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करने की बात कही। हालांकि इस प्रस्ताव को ईरान की ओर से सिरे से खारिज कर दिया गया।
फ्रीज संपत्ति का हिस्सा रिलीज करने पर सहमति
ईरान की ओर से बातचीत में शामिल हुए उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर प्रगति हुई है। ईरान की करीब 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति में से कुछ हिस्सा जारी करने पर सहमति बनी है। इस रकम का इस्तेमाल ईरान अपनी जरूरत के सामान खरीदने में करेगा।
फिलहाल अमेरिका और ईरान ने बातचीत आगे बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों के बीच अगली बैठक ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के बाद होगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 July 2026 at 11:56 IST