कैप्टन स्मित मच्छार की जांबाजी को अमेरिकी संसद का सलाम, आतंकी हमला नाकाम करने पर सम्मान

Smit Machchhar: US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 पर हुए आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया था।

Captain Smit Machchhar | Image: Republic

Smit Machchhar, Flydubai: अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 पर हुए आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार भारतीय पायलट के सम्मान में US प्रस्ताव जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने पेश किया था।

October 6, 2026

30 सितंबर, कॉकपिट में खौफनाक मंजर,को-पायलट का हमला

यह मामला 30 सितंबर का है। इस घटना में कॉकपिट के भीतर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब को-पायलट ने मानसिक संतुलन खोकर कैप्टन स्मित पर हमला कर दिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। हमले के कारण विमान महज दो मिनट के भीतर लगभग 16,000 फीट नीचे गिर गया, जिसमें करीब 180 यात्री सवार थे।

घायल कैप्टन स्मित ने करीब 180 यात्रियों की बचाई जान 

को-पायलट के हमले के बाद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हार नहीं मानी और हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया। विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंड कराया गया, जहां कैप्टन स्मित को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

October 6, 2026

कैसी है कैप्टन स्मित की सेहत?

फिलहाल, कैप्टन स्मित की सेहत को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है। UAE में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "कैप्टन स्मिथ की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। दूतावास उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हर संभव मदद दे रहा है। हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।" 

ये भी पढ़ें: 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 October 2026 at 20:23 IST