अपडेटेड 10 February 2024 at 20:48 IST

60 साल पहले गर्लफ्रेंड को किया था डेट, पत्नी के हाथ लगी चिट्ठी तो खुला राज,पति पर ताबड़तोड़ हमले फिर

Women attack husband: महिला ने अपने बुजुर्ग पति का तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

महिला ने बुजुर्ग पति पर किया हमला | Image: freepik

US News: अमेरिका से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपने पति के 60 साल पुराने अफेयर के बारे में पता चलने पर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। पत्नी के हमले की वजह में बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर चोटें आई।

मामला अमेरिका के फ्लोरिडा के उत्तरी मियामी बीच का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 71 वर्षीय बर्था याल्टर ने अपने पति पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसे 60 साल पहले डेट की गई एक महिला से पोस्टकार्ड मिला था। पोस्टकार्ड मिलने पर पत्नी इस कदर हिंसक हो गई कि उसके ऊपर बुरी तरह से वार किए।

तकिये से दबाया बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह

महिला ने अपने बुजुर्ग पति का तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने यह हमला घर पर किया। इसमें बुजुर्ग शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई। उसकी दोनों बाहों और पेट पर चोट लगी है, इसके साथ ही शरीर पर दांत काटने के निशान भी हैं।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा से बर्था याल्टर की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब पुलिस को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे अपने घर पर मारने की कोशिश की। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने उस व्यक्ति को "बेहद नाजुक" स्थिति में पाया। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें और काटने के निशान थे, जिनसे खून बह रहा था।

60 साल पुराने अफेयर का पता चलने पर आया गुस्सा

जानकारी के अनुसार बर्था अपने पति द्वारा अपने 60 साल पहले एक महिला के पोस्टकार्ड का जवान देने की बात स्वीकार करने के बाद नाराज हो गई थी। गुस्से में उसने पति पर अटैक किया। यहां यह भी बता दें कि बर्था और उनके पति की शादी को 52 साल हो गए हैं। यानी ये अफेयर दोनों की शादी के 8 साल पहले था, जिसे लेकर अब उन्होंने अपने पति को बुरी तरह से घायल कर दिया।

मामले को लेकर महिला के वकील का कहना है कि बुजुर्ग दंपत्ति में बहस हो गई थी, जिस वजह से ये सब हुआ। ऐसे में उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, इस मामले को लेकर राज्य वकील का कहना है कि हमले के दौरान महिला ने तकिया से उनका मुंह दबाने की कोशिश की, जो हत्या का प्रयास था। दम घुटने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: एक महिला के कई मर्दों से संबंध, 19 बच्चों को दे चुकी जन्म 20वें की तैयारी, कहा-तब तक नहीं रुकूंगी...

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 19:58 IST