White House Lockdown: अंदर मौजूद थे ट्रंप तभी एक शख्स भीड़ा दी व्हाइट हाउस में कार, सीक्रेट सर्विस के जवानों संग की हाथापाई; लगा लॉकडाउन
अमेरिका में राष्ट्रपति भवन से एक शख्स ने अपनी कार टकरा दी। इसके बाद शख्स ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों और नेशनल गार्ड के जवानों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
अमेरिका में राष्ट्रपति भवन से एक शख्स ने अपनी कार टकरा दी। इसके बाद शख्स ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों और नेशनल गार्ड के जवानों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद व्हाइट हाउस में कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया गया। सामने आए वीडियो फुटेज के अनुसार एक सिल्वर सेडान कार लाफायेट स्क्वायर के उत्तरी छोर पर बने पक्के रास्ते पर आ गई और एक साइनपोस्ट से टकरा गई।
टक्कर के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलता देखा गया। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। प्रेस कोर के सदस्यों को अंदर जाने और वहीं रहने का निर्देश दिया। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे।
दुर्घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय हो गई
सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई के बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, ड्राइवर की पहचान, दुर्घटना के कारण और इसके पीछे के संभावित मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लाफायेट स्क्वायर, व्हाइट हाउस के ठीक सामने पेन्सिलवेनिया एवेन्यू के पार स्थित है और यह राष्ट्रपति परिसर के पास एक प्रमुख सार्वजनिक स्थान है।
इस दुर्घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय हो गई, जिसके चलते व्हाइट हाउस के आसपास कुछ समय के लिए पाबंदियां लगा दी गईं। घटना के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है, जैसे कि क्या कोई घायल हुआ है और क्या यह टक्कर जानबूझकर मारी गई थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 9 November 2026 at 22:33 IST