अपडेटेड 1 August 2025 at 11:15 IST

Trump Tariff: 25% ट्रंप टैरिफ का खतरा फिलहाल टला, भारत समेत सभी देशों को एक हफ्ते के लिए राहत, अब लागू होने की ये है नई तारीख

Trump Tariff: अमेरिका के 25 फीसदी ट्रंप टैरिफ का खतरा फिलहाल के लिए टल गया है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को फिलहाल हफ्ते भर राहत की सांस लेने का समय मिल गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप। | Image: AFP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के करीब 70 देशों पर जो टैरिफ लगाया था, फिलहाल कुछ दिनों के लिए उससे राहत मिल गई है। बता दें, अमेरिका ने ट्रेड के लिए 10 से 25 फीसदी का कई देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला लिया। ट्रंप सरकार ने कनाडा, भारत, ब्राजील और ताइवान जैसे देशों को टारगेट करते हुए लिया।

ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद एशिया में शेयर और इक्विटी वायदा मामूली रूप से गिर गया। ट्रंप सरकार ने फिलहाल इस टैरिफ को लागू करने को लेकर कुछ समय और दे दिया है। पहले आखिरी डेडलाइन 1 अगस्त तक की रखी गई थी। हालांकि, अब एक और हफ्ते का समय दिया गया है।

7 अगस्त तक नहीं लागू होगा नया टैरिफ

कार्यकारी आदेश के अनुसार, 10% से 41% की नई आयात शुल्क दरें 7 अगस्त को सुबह 12:01 बजे पूर्वी मानक समय (EDT) से लागू होंगी, जिसका असर कुल 69 व्यापारिक साझेदारों पर पड़ेगा। लिस्ट में शामिल नहीं होने वाले देशों पर 10% का एकसमान टैरिफ लगेगा। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार इन देशों पर लगने वाले 10 फीसदी टैरिफ को भी बढ़ाया जा सकता है।

भारत जैसे देशों पर 25% टैरिफ लगेगा, जबकि ब्राज़ील पर 50% शुल्क लगेगा। ताइवान पर 20% और कनाडा पर फेंटेनाइल से जुड़े सामानों पर 35% की नई दर लागू होगी, जो पहले 25% थी।

कुछ देशों ने आंशिक छूट पर बातचीत की थी, लेकिन अन्य देशों को बातचीत का मौका ही नहीं मिला। एक अमेरिकी अधिकारी ने और अधिक प्रगति का संकेत देते हुए कहा, "हमने आज कुछ ऐसे सौदे किए हैं जो देश के लिए उत्कृष्ट हैं।" हालांकि, मामले में डिटेल्स अभी भी पेंडिंग हैं।

किस देश पर कितना टैरिफ

अफगानिस्तान- 15%

अल्जीरिया- 30%

अंगोला- 15%

बांग्लादेश- 20%

बोलीविया- 15%

बोस्निया और हर्जेगोविना- 30%

बोत्सवाना- 15%

ब्राज़ील- 10%

ब्रुनेई- 25%

कंबोडिया- 19%

कैमरून- 15%

चाड- 15%

कोस्टा रिका- 15%

कोटे डी आइवर- 15%

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य- 15%

इक्वेडोर- 15%

इक्वेटोरियल गिनी- 15%

यूरोपीय संघ: कॉलम 1 शुल्क दर के साथ माल> 15% 0%

यूरोपीय संघ: कॉलम 1 शुल्क दर वाले सामान <15% 15% शून्य कॉलम 1 शुल्क दर

फॉकलैंड द्वीप समूह- 10%

फिजी- 15%

घाना- 15%

गुयाना- 15%

आइसलैंड- 15%

भारत- 25%

इंडोनेशिया- 19%

इराक- 35%

इजरायल- 15%

जापान- 15%

जॉर्डन- 15%

कजाकिस्तान- 25%

लाओस- 40%

लेसोथो- 15%

लीबिया- 30%

लिकटेंस्टीन- 15%

मेडागास्कर- 15%

मलावी- 15%

मलेशिया- 19%

मॉरीशस- 15%

मोल्दोवा- 25%

म्यांमार- 40%

मोजाम्बिक- 15%

नामीबिया- 15%

नाउरू- 15%

न्यूज़ीलैंड- 15%

निकारागुआ- 18%

नाइजीरिया- 15%

उत्तर मैसेडोनिया- 15%

नॉर्वे- 15%

पाकिस्तान- 19%

पापुआ न्यू गिनी- 15%

फिलीपींस- 19%

सर्बिया- 35%

दक्षिण अफ़्रीका- 30%

दक्षिण कोरिया- 15%

श्रीलंका- 20%

स्विट्जरलैंड- 39%

सीरिया- 41%

ताइवान- 20%

थाईलैंड- 19%

त्रिनिदाद और टोबैगो- 15%

ट्यूनीशिया- 25%

टर्की- 15%

युगांडा- 15%

यूनाइटेड किंगडम- 10%

वानुअतु- 15%

वेनेज़ुएला- 15%

वियतनाम- 20%

जाम्बिया- 15%

जिम्बाब्वे- 15%

इसे भी पढ़ें: क्या BRICS देशों को निशाना बना रहे ट्रंप? भारत, ब्राजील और चीन पर फोड़ा टैरिफ बम, ट्रेड के बहाने दबाव बना रहे ट्रंप

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 1 August 2025 at 11:15 IST