अपडेटेड 27 August 2023 at 22:06 IST

ट्रंप के बाद भारतीय मूल के रामास्वामी राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी जनता के पहली पसंद, निक्की हेली भी रेस में

अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के सरेंडर के बाद रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव के दो उम्मीदवारों की खूब चर्चा हो रही है।

Vivek Ramaswami US President election 2024 | Image: self

अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के सरेंडर के बाद रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव के दो उम्मीदवारों की खूब चर्चा हो रही है। जिन दो नामों की चर्चा हो रही है उनमें से एक नाम विवेक रामास्वामी और दूसरा नाम निक्की हेली का है। ये दोनों उम्मीदवार भारतीय मूल के हैं।

खबर में आगे पढ़ें:

  • अमेरिकी चुनाव की रेस में दो भारतीय मूल के उम्मीदवार
  • विवेक रामास्वामी बने ट्रंप के बाद लोगों की पहली पसंद
  • रिपब्लिकन की निक्की हेली भी रेस में आगे

बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी रपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। डोनाल्ड ट्रंप की गैरमौजूदगी में रिपब्लिकन से विवेक रामास्वामी और निक्की हेली राष्ट्रपति चुनाव के रण में उतरेंगे। दोनों की लोकप्रियता भी ज्यादा है।

ट्रंप की जगह भारतीय मूल के रामास्वामी लोगों की पहली पसंद

रामास्वामी को ना सिर्फ अमेरिकी जनता का पसंद माना जा रहा है बल्कि खुद ट्रंप के समर्थक भी उन्हें समर्थन दे रहे हैं। 2024 के चुनाव के लिए ट्रंप लोगों की पहली पसंद रहे। चूंकि, अब वो सरेंडर कर चुके हैं। ऐसे में रिपब्लिकन के लिए तस्वीर तोड़ी बदल गई है। हालांकि, अब ट्रंप की जगह विवेक रामास्वामी लोगों की पसंद बन गए हैं।

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए रामास्वामी

फॉक्स न्यूज के अनुसार रिपब्लिकन के रामास्वामी को राष्ट्रपति पद के बहस के लिए गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर निक्की हेली हैं। खास बात ये है कि ये दोनों ही भारतीय मूल के हैं।

रामास्वामी और डी-सेंटिस 10-10% वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 56% के साथ पहले स्थान पर हैं। जून में ट्रम्प 59%, डी-सेंटिस 21% और पेंस 6% पर थे, जबकि रामास्वामी सिर्फ 2% पर थे। तब से अब तक रामास्वामी को 8% का फायदा हुआ। डी-सेंटिस को 11% और ट्रम्प-पेंस को 3-3% का नुकसान हुआ है।

कौन हैं विवेक रामास्वामी?

विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। उनका जन्म अमेरिका में ही हुआ। उनके माता-पिता केरल के पलक्कड़ से अमेरिका गए थे। पिता पेशे से इंजीनियर थे और जनरल इलेक्ट्रिक के लिए काम करते थे। वहीं उनकी मां गीता सिनसिनाटी में सायकायट्रिस्ट थीं। रामास्वामी ने हार्वर्ड कॉलेज से पढ़ाई की है। वो अरबों का मेडिकल बिजनेस चलाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'विपक्ष के पास घिसी पिटी राजनीति', चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर महुआ मोइत्रा के बयान पर BJP का पलटवार

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 27 August 2023 at 22:03 IST