अपडेटेड 27 October 2025 at 07:54 IST

अमेरिकी नौसेना के दो विमान बड़े हादसे का शिकार, Sea Hawk helicopter और F 18 फाइटर जेट समुद्र में क्रैश

ये घटनाएं प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना की रूटीन गतिविधियों के दौरान हुईं। दक्षिण चीन सागर एक विवादित क्षेत्र है, जहां चीन, फिलीपींस, वियतनाम और अन्य देशों के बीच दावे हैं।

सांकेतिक फोटो | Image: File Photo

दक्षिण चीन सागर में रविवार को अमेरिकी नौसेना के दो विमानों के साथ अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें एक F/A-18F सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट और एक MH-60R Sea Hawk helicopter शामिल थे। इन दोनों विमानों ने USS Nimitz (CVN 68) एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरी थी। सौभाग्य से सभी पांच चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचाए जा गए।

एक बयान के अनुसार पहली घटना स्थानीय समय पर दोपहर करीब 2:45 बजे हुई, जब हेलीकॉप्टर Maritime Strike Squadron (HSM) 73 के 'बैटल कैट्स' यूनिट से जुड़ा MH-60R सी हॉक हेलीकॉप्टर दक्षिण चीन सागर के पानी में गिर गया। यह हेलीकॉप्टर रूटीन ऑपरेशनों के दौरान कैरियर से उड़ान भर रहा था। कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 11 के सर्च एंड रेस्क्यू दलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों चालक दल सदस्यों को सुरक्षित रूप से बचा लिया।

30 मिनट बाद दूसरा हादसा

दूसरी घटना पहले हादसे के महज 30 मिनट बाद हुई। दोपहर 3:15 बजे, स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन 22 के 'फाइटिंग रेडकॉक्स' यूनिट से जुड़े दो-सीटर F/A-18F सुपर हॉर्नेट जेट भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जेट भी USS Nimitz (CVN 68) एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भर रहा था। समय रहते पायलटों ने इजेक्ट किया और रेस्क्यू टीमों ने उन्हें भी बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला।

विवादित क्षेत्र है दक्षिण चीन सागर

ये घटनाएं प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना की रूटीन गतिविधियों के दौरान हुईं, जहां यूएसएस निमित्ज जैसे विमानवाहक पोत क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए तैनात रहते हैं। नौसेना ने दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कोई बाहरी हस्तक्षेप या दुश्मन कार्रवाई का संकेत नहीं मिला है। इसके मौसम या तकनीकी खराबी संभावित कारण हो सकते हैं। दक्षिण चीन सागर एक विवादित क्षेत्र है, जहां चीन, फिलीपींस, वियतनाम और अन्य देशों के बीच दावे हैं। अमेरिकी नौसेना की उपस्थिति को 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जाता है। 

ये भी पढ़ें: 'एक आखिरी बार...' क्या संन्यास ले रहे Rohit Sharma? सिडनी से भावुक विदाई पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 October 2025 at 07:32 IST