अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, आसमान में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, क्रैश होते ही लगी भीषण आग; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

US के इडाहो के माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दौरान, US नेवी के दो फाइटर जेट आपस में टकरा गए। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO सामने आया है।

अमेरिका में एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान | Image: X

अमेरिका में एक एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। US नेवी के दो फाइटर जेट्स हवा में करतब दिखाने के दौरान एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमानों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते ही आग का गोला बनकर लड़ाकू विमान जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

US के इडाहो के माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दौरान, US नेवी के दो EA-18G ग्रोवलर फाइटर जेट हवा में आपस में टकरा गए। दोनों जेट्स हवा में करतब दिखा रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ने या तालमेल की कमी के कारण वे आपस में टकरा गए। यह भयानक टक्कर रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे (स्थानीय समय) पर हुई। राहत की बात रही कि दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

आसमान में फाइटर जेट की टक्कर का 

सोशल मीडिया पर इस खौफनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसमान में दोनों विमान एक दूसरे के बिल्कुल करीब आ गए, जिसके बाद दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई। आसमान में काले धुएं के घने बादल छा गए और देखते ही विमान टुकड़ों में बंटकर जमीन पर गिरने लगे। जमीन पर गिरने के बाद दोनों फाइटर जेट जलकर खाक हो गया।

पायलट और क्रू मेंबर्स ने ऐसे बचाई जान

घटना के तुरंत बाद पूरे बेस पर लॉकडाउन लगा दिया और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइटर जेट में सवार चारों पायलट और को-पायलट विमान के टूटने से पहले ही सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे। वे पैराशूट की मदद से बेस की सीमा से करीब दो मील दूर जमीन पर सुरक्षित उतर गए। वीडियो में पायलट और क्रू मेंबर्स को पैराशूट से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है।

8 साल बाद हुआ था एयर शो का आयोजन

हादसे में जमीन पर मौजूद किसी भी दर्शक या सैन्य कर्मी को कोई चोट नहीं आई। ये दोनों विमान वॉशिंगटन स्थित इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के थे।रॉयटर्स के अनुसार, ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ आठ साल बाद आयोजित किया गया था। इससे पहले 2018 में हुए शो के दौरान एक हैंग-ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद पूरे एयर शो को रोक दिया गया। जांच टीम ने विमान के मलबे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  हाई लेवल बैठक से पहले नेतन्याहू ने ट्रंप से की बात, फिर कुछ बड़ा होगा?

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 07:57 IST