अपडेटेड 3 February 2026 at 23:42 IST

अरब सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट के करीब पहुंचा ईरानी ड्रोन, US मिलिट्री ने लिया एक्शन; F-35 फाइटर जेट ने किया ध्वस्त

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया, जो अरब सागर में अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर के पास आ रहा था। US मिलिट्री ने F-35 फाइटर जेट की मदद से ईरानी ड्रोन को ध्वस्त कर दिया।

अमेरिकी ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया | Image: X

अरब सरकार में अमेरिका सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना ने ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी शाहेद-139 ड्रोन कैरियर की ओर उड़ रहा था और उसे एक F-35 अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने मंगलवार को एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया, जो अरब सागर में अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर के पास आ रहा था। अधिकारी ने बताया कि  ईरानी ड्रोन शाहेद-139  को F-35 अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया है।

अमेरिका ने ईरान के ड्रोन का मार गिराया

ईरान का शाहेद-139 (Shahed-139) मॉडल का यह ड्रोन कैरियर की ओर आक्रामक तरीके से बढ़ रहा था और इसका इरादा स्पष्ट नहीं था। खतरे को भांपते हुए अमेरिकी सेना ने अपने F-35 लड़ाकू विमान से ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता नेवी कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि F-35C फाइटर जेट ने आत्मरक्षा में और एयरक्राफ्ट कैरियर और उस पर मौजूद कर्मियों की सुरक्षा के लिए ईरानी ड्रोन को मार गिराया।

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, USS अब्राहम लिंकन, जो एक निमित्ज-क्लास न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है, ईरान के दक्षिणी तट से लगभग 500 मील दूर अरब सागर से गुजर रहा था, तभी ईरानी ड्रोन जहाज की ओर बढ़ा, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने बचाव में कार्रवाई की।

अरब सरकार में अमेरिका सेना का बड़ा एक्शन

अमेरिका सेना के अधिकारी ने यह भी बताया कि इस घटना के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ और न ही अमेरिकी उपकरणों को कोई नुकसान हुआ। इस घटना के बाद मध्य पूर्व में पहले से ही चल रहे तनाव में और इजाफा होने की संभावना है। अमेरिकी नौसेना ने एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप USS अब्राहम लिंकन और कई गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर इस इलाके में तैनात किए हैं। 

 ईरान के साथ बढ़ा तनाव

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना से क्षेत्र में संभावित संघर्ष की चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी सेना ने ड्रोन के इस कदम को आक्रामक और अनावश्यक बताया, जिसका मकसद साफ नहीं था। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस क्षेत्र में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर सहित बड़े मिलिट्री इक्विपमेंट तैनात किए हैं। USS अब्राहम लिंकन  बड़ी अमेरिकी नौसैनिक मौजूदगी का ही हिस्सा है जो अरब सागर और उसके बाहर दुश्मनी को रोक रही है।

यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर Air India और इंडिगो विमान के पंख टकराए

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 23:25 IST