Trump On Iran: 'अगर ईरान ने परमाणु निरीक्षण...', ट्रंप ने फिर तेहरान को दी धमकी, संकट में शांति समझौता; तनाव के बीच होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ईरान को फिर खुली धमकी दी है। उन्होंने साफ कहा कि 'अगर तेहरान हमारी शर्तों को नहीं मानेगा तो आगे की बातचीत रद्द कर दूंगा'।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read
मिडिल ईस्ट में जारी महीनों से तनाव को उस समय विराम लगा, जब ईरान-अमेरिका ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने कई शर्तों पर सहमति भी जताई थी। मगर एक बार फिर परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को परमाणु स्थलों की जांच की अनुमति नहीं देता तो तेहरान के साथ चल रही बातचीत और बैठक को रद्द कर दिया जाएगा।
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरान ने चल रही वार्ताओं के दौरान जांच की मंजूरी देने का भरोसा पहले ही दिया था। उन्होंने कहा, ईरान ने हमें अंदरूनी तौर पर बताया है और हमारे पास निरीक्षण के लिए 100 प्रतिशत पक्की बात है। ट्रंप ने निरीक्षण पर ईरान के रुख को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज कर दिया।
ईरान परमाणु निरीक्षण से इनकार नहीं कर सकता-ट्रंप
ट्रंप पेंसिल्वेनिया पहुंचकर लेहाई काउंटी में मैक ट्रक्स की फसिलिटी का दौरा किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पीस डील को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। समझौते के तहत UN के परमाणु निगरानी निरीक्षकों की तैनाती के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरान पहले ही सैद्धांतिक रूप से सहमत हो चुका है।
ट्रंप ने ईरान के साथ बैठक रद्द करने की दी धमकी
ट्रंप ने आगे कहा, "वे गलत हैं। वे जानते हैं कि वे गलत हैं। उन्होंने हमें अंदरूनी तौर पर बताया था और हमारे पास निरीक्षण के लिए 100 प्रतिशत पक्की जानकारी है। अगर वे सही हुए, तो मैं अभी आगे की बैठकें रद्द कर दूंगा।" निरीक्षण की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, सही समय पर। कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन वे सही समय पर वहां मौजूद होंगे।
तनाव के बीच होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर हालिया सकारात्मक घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि स्विट्जरलैंड में दोनों पक्षों के बीच हुई शुरुआती तकनीकी वार्ताओं के बाद तेल परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ट्रंप ने कहा, “जैसा कि आपने कल सुना होगा, 1.9 करोड़ बैरल तेल निकला और यह होर्मुज जलडमरूमध्य के इतिहास में सबसे बड़ा आंकड़ा है।”
ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा-ट्रंप
डोनाल्ड जे ट्रंप ने कहा, "कल होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 मिलियन बैरल तेल निकला, जो एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। आपने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा होगा। इसे ऑयल गश कहा जाता है। मैंने ऐसा इसी वजह से किया, 99% इसी कारण से। ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं।"
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान परमाणु कार्यक्रम की जांच के लिए सहमत हो गया है, जिसे तेहरान ने गलत बताते हुए खारिज कर दिया था। दोनों देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर जारी तनाव और बातचीत के बीच ट्रंप की चेतावनी के बाद देखने होगा कि ईरान का अगला कदम क्या होगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 June 2026 at 08:33 IST