क्या जल्द खुल जाएगा होर्मुज? ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर किया बड़ा ऐलान; फाइनल डील की डेडलाइन भी बताई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। इसके साथ उन्होंने होर्मुज के भी जल्द से जल्द खुलने की उम्मीद जताई है।

ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर किया बड़ा ऐलान | Image: Republic

ईरान के साथ बहुप्रतीक्षित समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले हफ्ते तक ईरान के साथ समझौता हो जाएगा, जिससे युद्धविराम जारी रहेगा और उस अहम समुद्री रास्ते से आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। ट्रंप ने कहा, कुछ बातों पर अभी सहमति नहीं बन पाई, मगर उम्मीद है कि जल्द ही इसका भी हल निकाल लिया जाएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ABC News से बातचीत करते हुए ईरान साथ चल रहे शांति समझौते को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रंप ने कहा, अभी तक एक MoU (समझौता ज्ञापन) को अंतिम मंजूरी नहीं दी है, जिसका मकसद उस जरूरी समुद्री रास्ते को खोलना है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, मुझे अभी कुछ और बातों पर सहमति बनानी है। कयास लगाए जा रहे हैं उनका ईशारा लेबनान पर इजरायली हमले को लेकर है।

ट्रंप ने होर्मुज खुलने को लेकर किया बड़ा ईशारा

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अगले सप्ताह समझौता होने के पूरे आसार हैं और इसके बाद होर्मुज भी खुल जाएगा। इससे पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर इस बारे में और विस्तार से बताते हुए, ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी है। हालांकि, यह कूटनीतिक गति एक अस्थिर माहौल में आगे बढ़ रही है।

ईरान के साथ फाइनल डील की डेडलाइन का किया ईशारा

ट्रंप ने ट्रूथ पोस्ट में आगे लिखा था, लगभग दो महीने पहले, हफ्तों तक चले जबरदस्त संघर्ष के बाद जो युद्धविराम हुआ था, उसे अब फिर से तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सप्ताहांत और सोमवार को अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच जवाबी हमले हुए। इन ताजा झड़पों से बड़े पैमाने पर यह चिंता फैल गई है कि युद्धविराम टूट सकता है और चल रहे कूटनीतिक रास्ते पूरी तरह से बाधित हो सकते हैं।

नेतन्याहू के इस एक्शन पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने अपने अगले पोस्ट में बताया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हिजबुल्ला के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की है। यह बातचीत लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हुई। उन्हों पोस्ट में लिखा, "मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई। अब बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं जाएगा, और जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है।"

यह भी पढ़ें: 'पागल हो गए हो', नेतन्याहू पर क्यों बरसे ट्रंप? कॉल पर लगाई कड़ी फटकार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 June 2026 at 08:29 IST