ईरान-अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले के बाद ट्रंप के बयान से दुनिया भर में मचा हड़कंप, कच्चे तेल में लगी आग; कहा- सीजफायर खत्म, वे घटिया लोग...
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता खत्म हो गया है। नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में इस बात घोषणा की है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में एयरस्ट्राइक कर दिया। दोनों और ताबड़तोड़ हमले के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो घोषणा की है उससे दुनिया भर में हड़कंप मचा गया है। कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उछाल आ गया है। मिडिल ईस्ट में हालात एक भी फिर तनावपूर्ण हो गए हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता 'खत्म' हो गया है। अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले नाटो प्रमुख मार्क रुटे से बात करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है। जितनी बार वो हमला करेंगे, उतनी बार उन्हें जवाब मिलेगा।"
सीजफायर अब खत्म हो गया-ट्रंप
ईरान के साथ सीजफायर के स्टेटस पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है। मैं अब उनसे कोई डील नहीं करना चाहता। वे घटिया लोग हैं। उन्हें बीमार लोग लीड कर रहे हैं। मैं अपने नेगोशिएटर्स से बात करूंगा। वे नेगोशिएट करना चाहते हैं वे अच्छे लोग हैं, लेकिन उन्हें मेरे पास वापस आना होगा। जहां तक मेरा सवाल है, उनसे डील करना बस टाइम वेस्ट है।"
ईरान से डील करना बस टाइम वेस्ट है-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ आगे की राजनयिक बातचीत को "समय की बर्बादी" करार दिया है। ट्रंप ने ये टिप्पणियां तब कीं जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या ईरान के साथ युद्धविराम टूट गया है और क्या 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन प्रभावी रूप से बेकार हो गया है। तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह "ग्रीनलैंड और ईरान के मुद्दे पर नाटो से खुश नहीं हैं।"
दोनों देशों ने एक दूसरे पर किए हमले
बता दें कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिका के एयरस्ट्राइक से केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सीरिक दहला उठा। ये हमले ईरान के पूर्व सर्वोच्य नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम यात्रा की रस्मों की बीच हुई है। इन हमलों पर ट्रंप ने कहा, "हमने कल रात ईरान पर जोरदार हमला किया। हमने कहा था, 'जाओ और अपने नेता का अंतिम संस्कार का काम करो। मगर उनलोगों ने इसके बजाय, होर्मुज में जहाजों पर रॉकेट दागना शुरू कर दिया। इसलिए हमने कल रात उन पर बहुत जोरदार हमला किया।"
इधर होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आ गया है और दुनियाभर के शेयर बाजारों में भी हड़कंप मच गया है। मंगलवार को 71-72 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में कारोबार करता दिखने वाला ब्रेंट क्रूड ऑयल अचानक 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 76 डॉलर के पार पहुंच गया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 July 2026 at 15:15 IST