अपडेटेड 18 March 2025 at 23:42 IST

ट्रंप और पुतिन यूक्रेन में सीमित युद्ध विराम पर सहमत हुए: व्हाइट हाउस

राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहले कदम के रूप में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे पर सीमित युद्ध विराम पर सहमत हुए

Trump and Putin agree on limited ceasefire in Ukraine: White House | Image: AP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहले कदम के रूप में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे पर सीमित युद्ध विराम पर सहमत हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय सह आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई।

वहीं रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों को यूक्रेन को सैन्य व खुफिया सहायता देना बंद करना होगा।

यूक्रेन में जारी युद्ध को रोकने की दिशा में ट्रंप की इस पहल को बेहद अहम माना जा रहा है। इस बातचीत के जरिये ट्रंप प्रशासन, रूस के राष्ट्रपति को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के संभावित उपाय के रूप में 30 दिवसीय संघर्षविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है।

ट्रंप ने फोन पर बातचीत से पहले कहा था कि वह पुतिन के साथ उन क्षेत्रों और बिजली संयंत्रों पर चर्चा करेंगे, जिनपर तीन वर्ष से जारी युद्ध के दौरान कब्जा कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर ट्रंप और पुतिन के बीच एक घंटे हुई बात

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 March 2025 at 23:42 IST