व्‍हाइट हाउस में चल रही थी ट्रंप की अहम मीटिंग, तभी मां की गोद से उतरा बच्चा और करने लगा मस्‍ती; क्‍यूट VIDEO हो रहा VIRAL

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ओवल ऑफिस में एक दिलचस्प और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब क्‍यूट VIDEO तेजी से VIRAL हो रहा है।

व्हाइट हाउस में मासूम की मस्ती | Image: X

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान ओवल ऑफिस में एक दिलचस्प और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मासूम की प्यारी हरकतों को देखकर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर स्माइल आ गई। ट्रंप की मौजूदगी में भी बच्ची ने सारी लाइमलाइट लूट ली। मगर जब बच्चे की मां ने उसकी तकलीफ के बारे में बताया तो सभी भावुक हो गए।

व्हाइट हाउस में प्रशासन द्वारा प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतें कम करने के प्रयासों का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम में अपनी बातें रख रहे थे,तभी 2 साल का ट्रैविस स्मिथ, अपनी मां सिएरा की गोद में प्यार से किलकारियां मार रहा था और हंस रहा था।  इसके तुरंत बाद, उस छोटे बच्चे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

व्‍हाइट हाउस में मासूम की मस्ती

ट्रैविस स्मिथ मां की गोद से उतकर खेलना लगा। फर्श पर खेलते-खेलते अचानक लेट जाना शुरू कर दिया। वह कारपेट पर रेंगने लगा और कुछ देर के लिए उल्टा लेटकर मासूम हरकतें करने लगा। उसकी इन नटखट हरकतों ने मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया और माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। जिसके बाद एक व्यक्ति ने उस बच्चे को गोद में उठा लिया। बच्चे की क्यूट शरारत ने ट्रंप का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। व्हाइट हाउस ने अपने X हैंडल पर इसे शेयर किया है

राष्ट्रपति ट्रंप ने बच्चे के बारे में मां से की बात

राष्ट्रपति ट्रंप ने बच्चे की मां सिएरा से उसके बारे में पूछा। सिएरा ने जो बताया वो सुन वहां मौजूद हर शख्श भावुक हो गया। ट्रैविस जन्म से ही वह पूरी तरह सुनने में असमर्थ था। सिएरा स्मिथ ने बताया कि वह बेटे को पुकारतीं तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। बच्चा अपना नाम तक नहीं पहचान पाता था और मां के ‘आई लव यू’ कहने पर भी चुप रहता था। डॉक्टरों ने उसे दुर्लभ OTOF जीन म्यूटेशन के कारण जन्मजात बहरापन बताया।

 दुर्लभ बीमार से लड़ रहा ट्रैविस 

ट्रैविस को 18 महीने की उम्र में रेजेनेरॉन कंपनी की नई जीन थेरेपी दी गई, जिसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मंजूरी दी है। इस थेरेपी के साथ सर्जरी भी की गई। इलाज के बाद धीरे-धीरे ट्रैविस की सुनने की क्षमता वापस लौट आई। अब वह लगभग सामान्य रूप से सुन पाता है। राष्ट्रपति ने खुशी जताते हुए कहा, वह 100 प्रतिशत बहरा था, लेकिन उसने यह चमत्कारी दवा ली, और अब वह अपनी मां सिएरा को यह कहते हुए सुन सकता है, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं।'

सिएरा स्मिथ ने बाद में बताया कि कैसे उनके बच्चे को यह दवा देने और साथ में एक सर्जरी करवाने से, उसे संगीत सुनने की क्षमता मिल गई। ट्रंप ने हैरानी जताते हुए पूछा- क्या यह बच्चा पहले कुछ भी सुन पाता था? सिएरा ने जवाब दिया, वह 100 प्रतिशत बधिर था, लेकिन अब वह मेरी आवाज सुन सकता है और समझ भी सकता है। इस कंपनी को भी व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था, क्योंकि उसने अमेरिकी बाजारों के लिए अपनी दवाओं की कीमतें कम करने हेतु प्रशासन के साथ एक समझौता किया था।

यह भी पढ़ें: 'मैंने उन्हें ब्रेक दिया, चाहूं तो बस एक मिनट में...', ईरान के साथ युद्धविराम पर फिर बदले ट्रंप के सुर; होर्मुज खोलने पर किया बड़ा ऐलान

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 14:53 IST