‘पॉर्न स्टार’ को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में अदालत ने ट्रंप की सजा पर सुनवाई नवंबर तक टाली
पॉर्न स्टार’ को चुप रहने के लिए पैसे देने से जुड़े आपराधिक मामले में डोनाल्ड ट्रंप को सजा सुनाने की प्रक्रिया को नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read
मैनहट्टन की एक अदालत ने शुक्रवार को ‘पॉर्न स्टार’ को चुप रहने के लिए पैसे देने से जुड़े आपराधिक मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सजा सुनाने की प्रक्रिया को नवंबर तक के लिए टाल दिया है।
इससे पहले, ट्रंप ने इस मामले में संघीय अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था, ताकि उनकी दोषसिद्धि को पलटा जा सके और अगले महीने निर्धारित सजा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का रास्ता खोजा जा सके।
ट्रंप के वकीलों ने मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन से 18 सितंबर के लिए निर्धारित ट्रंप को सजा सुनाने की तारीख को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था। न्यायाधीश मर्चेन ने शुक्रवार को मामले को 26 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। ट्रंप भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। मैनहट्टन की एक अदालत ने अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत मई में दोषी पाया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 September 2024 at 14:06 IST