Texas: अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत
US: अमेरिका के टेक्सास में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read
US: टेक्सास में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे नेशनल गार्ड के दो सैनिक और सीमा गश्त के एक एजेंट की मौत हो गयी। सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार एक अन्य सैनिक घायल हो गया।
‘संयुक्त कार्यबल उत्तर’ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यूएच-72 लकोटा हेलीकॉप्टर संघीय सरकार के सीमा सुरक्षा अभियान पर था तभी वह शुक्रवार दोपहर को रियो ग्रांडे सिटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
स्टार काउंटी के शीर्ष अधिकारी एलॉय वेरा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 11:03 IST