अपडेटेड 19 March 2025 at 14:46 IST
2007 में सुनीता विलियम्स आईं थी गुजरात तो PM मोदी थे तात्कालिक CM, तब क्या-क्या हुआ था? बहन फाल्गुनी ने बताई पूरी कहानी
सुनीता विलियम्स अपनी पहली सफल अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद भारत दौरे पर आई थी। वो साल 2007 में अपने परिवार के साथ गुजरात आईं थी।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सफल वापसी हो गई। 9 महीने बाद इंतजार की घड़ी खत्म हुई और दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेश से धरती पर सकुशल लौट आए। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता की सफल वापसी के बाद उनके परिवार मे जश्न का माहौल है। सुनीता की कजिन फाल्गुनी ने उनके स्वागत की तैयारी से लेकर संभावित भारत दौरे के बारे में खुलकर बातचीत की है।
रिपब्लिक मीडिया से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि उनके घर वापसी पर भव्य स्वागत होगा। मंदिर में विशेष पूजा और हवन की भी योजना है। साथ ही उन्होंने यह बताया कि उनकी बहन बहुत ही आध्यात्मिक हैं। वो भी हर भारतीय की तरह हिंदू देवी देवता की पूजा करती है। उनका भारत से भी खास लगाव है। बातचीत के दौरान फाल्गुनी ने सुनीता के साल 2007 के भारत दौरे के कई किस्से बताए और कहा कि हम 2025 में उम्मीद कर रहे हैं कि फिर से भारत यात्रा पर जाएं।
सुनीता विलियम्स की बहन ने शेयर भारत दौरे की कहानी
सुनीता विलियम्स अपनी पहली सफल अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद भारत दौरे पर आई थी। वो साल 2007 में अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर आईं थी। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। रिपब्लिक से बातचीत के दौरान फाल्गुनी ने बताया कि सुनीता का भारतीय संस्कृति और विरासत से गहरा जुड़ाव है। पिछली बार जब वो भारत दौरे पर गई थी तो मैं उसकी ट्रांसलेटर सिस्टर बनी थी। सन्नी (सुनीता विलियम्स) ने अहमदाबाद समेत भारत के कई पर्यटन स्थल का दौरा किया था।
भारत में सुनीता का हुआ था भव्य स्वागत
फाल्गुनी ने बताया कि जब 2007 में सुनीता भारत की यात्रा पर आईं थी तो उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थी। उन्होंने सुनीता का भव्य स्वागत किया। सुनीता के लिए जो तैयारियां की गई थी वो काबिले तारीफ थी। अब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर सुनीता को न्योता दिया है तो मुझे पूरा विश्वास की इस बार भी सुनीता को भारत में वहीं प्यार मिलेगा जो मिलता रहा है।
2007 में पीएम मोदी से मिली थी सुनीता
साल 2007 में सुनीता भारत आईं थीं तो अपनी भारत यात्रा के दौरान सुनीता ने अपने रिश्तेदारों के साथ भी समय बिताया। सुनीता के भारत दौरे की तस्वीरे खुब वायरल हुई थी। इस दौरान उनके एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हुई थी। सुनीता ने अपने अंतरिक्ष के अनुभवों को साझा किया था। उनके पैतृक गांव भी उनका भव्य स्वागत किया गया था।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 14:46 IST