Russia-Ukraine Ceasefire: मेलानिया ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्धविराम का किया ऐलान, बताया तय समय से पहले ही सीजफायर क्यों हुआ लागू

रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर पर बात बन गई है। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह आज से लागू हो गया है।

मेलानिया ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्धविराम का किया ऐलान | Image: X

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस और यूक्रेन के बीच दक्षिणी यूक्रेन के ओलेश्की शहर में सीमित युद्धविराम मंगलवार तड़के लागू हो गया। सीजफायर का ऐलान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने किया। उन्होंने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी दी और बताया कि तय समय से दो दिन पहले ही सीजफायर क्यों हुआ लागू हुआ है।

रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर पर बात बन गई है। इस मामले में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने दखल दिया था। उनके दखल के बाद स्थानीय स्तर पर समझौता हो गया है।  इस युद्धविराम का मुख्य उद्देश्य इस सप्ताह प्रस्तावित मानवीय सहायता अभियान के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना है।

मेलानिया ट्रंप ने सीजफायर पर क्या कहा?

मेलानिया ट्रंप ने अपने X पोस्ट में लिखा, "यूक्रेन और रूस के बीच युद्धविराम 27 अक्टूबर, 2026 को मॉस्को समयानुसार सुबह 4:00 बजे लागू हुआ। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए, इसे तय समय से दो दिन पहले ही लागू कर दिया गया। मानवीय सहायता काफिलों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए, खेरसॉन क्षेत्र में ओलेशकी से आगे तक युद्धविराम का दायरा बढ़ा दिया गया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के संयुक्त प्रमुख, जनरल वैलेरी गेरासिमोव ने इसकी पुष्टि की है।"

October 27, 2026

ओलेश्की शहर युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित

वहीं, रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के संयुक्त प्रमुख जनरल वैलेरी गेरासिमोव ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि ओलेश्की शहर में वर्तमान में लगभग दो हजार लोग रह रहे हैं और वहां की मानवीय स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। व्हाइट हाउस ने इसको लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी। इसके तहत राहत सामग्री पहुंचाने और नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक निर्धारित सुरक्षित रास्ता बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एयर मार्शल विक्रम गौर ने रचा इतिहास, रक्षा मंत्रालय में मिला अहम पद

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 28 October 2026 at 00:07 IST